Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: फांसी लगाकर युवती ने दी जान, यूडी केस दर्ज

Koderma: जिले के तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र के पिपराडीह में फंदा लगाकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान भारती कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के भाई ने इस मामले में डैम ओपी में आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरी बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. वह अपने कमरे में जा कर दुपट्टे से फांसी लगा ली. इसकी सूचना जब मेरे घर के अन्य सदस्यों को मिली तब हमलोग घर के बाहर से आवाज लगाए. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे भाई ने बताया कि इस दौरान उधर से जवाब नहीं मिला. तब खिड़की का ईंट तोड़कर दरवाजा खोले. तो देखा कि भारती पलंग पर लेटी हुई है. उसके गले मे दुपट्टा का फंदा लगा हुआ है. हमलोगों के जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने दिए आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/supreme-courts-seal-on-sits-clean-chit-to-modi-said-there-is-no-merit-in-zakias-appeal/">मोदी

को एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- जकिया की अपील में कोई मेरिट नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही