Koderma : डोमचांच थाना अंतर्गत हरिहरपुर में एक युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रमोद कुमार लाल के रूप में हुई है. प्रमोद कुमार लाल की मां ने बताया कि वह शराब पीकर घर आता था. नशे की हालत में वह अपनी पत्नी और मेरे साथ मारपीट करता था. डोमचांच थाना में बुधवार तो दोनों ने युवक द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की जानकारी दी थी. जब तक दोनों घर पहुंची, तब तक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/bjps-44th-foundation-day-party-flag-hoisted-in-party-offices/">भाजपा
का 44वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालयों में फहराया गया पार्टी का झंडा)
बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा [wpse_comments_template]
का 44वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालयों में फहराया गया पार्टी का झंडा)
रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या का कारण हो पायेगा स्पष्ट
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर एसआई विनय कुमार, सिटी सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में एसआई विनय कुमार ने बताया कि युवक ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पायेगा. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/government-offices-will-remain-closed-today-2-day-state-mourning-declared/">आजबंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा [wpse_comments_template]
Leave a Comment