Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा की 2 खबरें : भाजपा का जनसंपर्क अभियान, अवैध शराब को किया गया नष्ट

Advertisement
Advertisement
Koderma : डोमचांच. भाजपा नेता रमेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को डोमचांच नगर पंचायत मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया और पर्चे बांटे गये. इस मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया गया. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद वर्मा, भाजपा नेता देवेन्द्र मेहता, अखिल सिन्हा, प्रभाकर लाल रावत, बब्लू सिंह, अशोक पंडित, राजेश सिंह, अनिल पंडित, प्रभाष लाल रावत, रविन्द्र पंडित, सांसद प्रतिनिधि गणेश दास, हीरालाल सुंडी, विक्की कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-baby-devi-walks-in-husbands-path-will-take-oath-as-minister/">बेरमो

: बेबी देवीं चली पति के पथ, लेंगी मंत्री पद की शपथ
दूसरी खबर

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 20 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ssss-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ और गुहदर मे रविवार को डोमचांच थाना के एसआई विनय कुमार के नेतृत्व छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान भेलवाटांड़ मे दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया जबकि गुहदर मे 4 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. दोनों जगहों पर 10-10 क्विंटल जावा-महुआ नष्ट किया गया. इस बाबत एसआई विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. पुलिस ने से अवैध शराब का निर्माण नहीं करने की हिदायत दी है. मौके पर एएसआई एएन कुजूर और पुलिस के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-dharmendra-mahato-became-the-district-president-of-rjd-he-got-a-place-in-the-committee/">रांचीः

राजद के जिला अध्यक्ष बने धर्मेंद्र महतो, इन्हें मिली कमेटी में जगह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही