Search

 
 
 

कोलेबिरा : आदिवासी लोहरा समाज की बैठक, सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का फैसला

 
Simdega : आदिवासी लोहरा समाज प्रखंड इकाई कोलेबिरा की एक बैठक प्रखंड महासचिव अशोक इंदवार के अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए अशोक इंदवार ने कहा कि सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सरना झंडा के साथ जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि उस दिन सरना माता से समाज की खुशहाली और उन्नति की कामना की जायेगी. अशोक इंदरवार ने कहा कि इस पर्व कि एतिहासिक धरोहर को हम सबों को बचाना है. समाज के लोग अपने धर्म से भटक कर दूसरे धर्म में न जाएं. आज धर्म, संस्कृति, रीति रिवा, के साथ साथ पुरखो के द्वारा बताए गए सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-woman-found-unconscious-police-rushed-her-to-hospital/">नोवामुंडी

: बेहोशी की हालत में मिली महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मौके पर ये थे मौजूद

सरना सरहुल पर्व पर आदिवासी पारम्पारिक नृत्य गीत का भी आयोजन किया जाएगा. मौके पर छेदन लोहरा, लालू केरकेट्टा, कलेशवर लोहरा, राजकिशोर मिंज, किरण मिंज, सुकरू लोहरा, सुनील लोहरा, दशरथ लोहरा, सुरेश लोहरा, आरती देवी, सीता देवी, दिनेश लोहरा, विदेश लोहरा, श्रवण लोहरा, सोनी मिंज, पूनम देवी के अलावे समाज के सदस्य और अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-inspector-pk-singh-brutalized-even-the-dead-body-of-shubham-singh/">धनबाद:

इंस्पेक्टर पीके सिंह ने शुभम सिंह के शव के साथ भी की क्रूरता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही