Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : 27 जून से भरा जायेगा बीएड और एमएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड और एमएड (सत्र 2022-24) प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक बीएड और एमएड प्रथम सत्र का परीक्षा फार्म 27 जून से भरा जायेगा, जिसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई है. उसके बाद 8 से 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरा जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-90-candidates-appeared-in-the-first-phd-entrance-test-jwuret-of-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रथम पीएचडी प्रवेश परीक्षा (जेडब्ल्यूयूआरईटी) में शामिल हुईं 90 परीक्षार्थी
बीएड और एमएड दोनों के ही विद्यार्थी 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे. बीएड के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क 850 रुपये तथा एमएड के विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 1550 रुपये निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही