Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान यूनिवर्सिटी : बीए सेमेस्टर 5 इतिहास व मनोविज्ञान का प्रश्नपत्र आउट ऑफ सिलेबस, परीक्षा स्थगित

Jamshedpur / Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में गड़बड़ी अब आम हो चली है. विश्वविद्यालय स्थापना काल से ही इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, जिसे लेकर परीक्षार्थी विरोध भी दर्ज कराते रहे हैं. ऐसा ही शनिवार को भी बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में देखने को मिला. प्रथम पाली में इतिहास और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा थी. दोनों ही विषयों में पूछे गये प्रश्न सिलेबस के बाहर के थे. इसे लेकर कमोबेश सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति व विरोध दर्ज कराया. इसके बाद केंद्राधीक्षकों ने विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से संपर्क किया. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर दोनों ही विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-massive-fire-breaks-out-in-burmamines-wood-stall-loss-worth-lakhs/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

परीक्षा केंद्रों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दी सूचना

परीक्षा केंद्रों की ओर से तत्काल इसकी सूचना कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दी गयी. आधे घंटे के मंथन के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इतिहास एवं मनोविज्ञान की परीक्षा को स्थिगित करने का फैसला लिया. इस दौरान परीक्षार्थियों ने असंतोष जताया. साथ कहा कि परीक्षा विभाग की ओर से बार-बार ऐसी गलती दोहरायी जाती है. परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र सेटिंग में निरीक्षक पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इतनी लापरवाही के साथ कैसे प्रश्न सेट होते हैं और विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कौन है इसका जिम्मेदार. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-pms-visit-raises-hopes-among-former-hcl-employees/">घाटशिला

: पीएम के दौरे से एचसीएल के पूर्व कर्मियों में जगी उम्मीदें

प्रश्नपत्र सेटर से हुई गलती, परीक्षा 31 मई को : परीक्षा नियंत्रक

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पश्नपत्र सेट करने वाले समझ नहीं सके. वे क्या नहीं समझ सके इस सवाल पर डॉ चौधरी टाल गये. उन्होंने कहा कि यह सेटर की गलती है. इन दोनों विषयों की परीक्षा अब 31 मई को प्रथम पाली में होगी. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-local-brand-water-bottle-seized-from-the-pantry-car-of-howrah-mumbai-12870-train/">चक्रधरपुर

: हावड़ा-मुंबई 12870 ट्रेन के पेन्ट्रीकार से लोकल ब्रांड का पानी बोतल जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही