Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हन विश्वविद्यालय : पीजी द्वितीय व बीएड चौथे सेमेस्टर समेत अन्य परीक्षाओं की तिथि घोषित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पीजी द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2022-24, न्यू सिलेबस सीबीसीएस), बीएड चौथे सेमेस्टर (सत्र 2021-23) समेत अन्य परीक्षाओं से के कार्यक्रमों की घोषणा जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. इसके मुताबिक बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आगामी 2 नवंबर से आरंभ हो रही है. जबकि पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आगामी 25 नवंबर से आरंभ होगी. विश्वविद्यालय की ओर से पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए पूरे कोल्हान में 10 केंद्र बनाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbi-governor-shaktikanta-das-gets-a-rank-in-global-finance-central-banker-cards-2023/">RBI

गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में A+ रैंक

परीक्षा व रिपोर्टिंग का समय

बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसी तरह पीजे द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तथा दोपहर में 2:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पहले यानी पहली पाली में सुबह 9:30 तथा दूसरी पाली में दोपहर 1:30 पजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Ola,">https://lagatar.in/those-traveling-with-ola-and-uber-should-be-careful-if-the-driver-agrees-to-this-then-they-may-get-into-trouble/">Ola,

Uber से करते हैं राइड, तो हो जायें सावधान, छोटी-सी गलती आप पर पड़ सकती है भारी

यूजी का प्रैक्टिकल, वाइवा 30 से

विश्वविद्यालय की ओऱ से एक अन्य अधिसूचना जारी की गयी है. इसके अनुसार स्नातक छठे सेमेस्टर (सत्र 2020-23, न्यू सिलेबस) की प्रायोगिक, वाइवा आदि परीक्षाओं का 30 अक्तूबर से आयोजन किया जायेगा. इसके तहत इंटरनल, प्रयोगिक, प्रोजेक्ट, वाइवा का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है. यह परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही