Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : क्लास रूम में मारपीट की आरोपी डॉ रश्मि कुमारी को मिला रिवार्ड!

Advertisement
Advertisement
Jamsedpur  (Anand Mishra) : ग्रेजुएट कॉलेज में क्लास रूम में हाल ही में मारपीट करने की आरोपी शिक्षिका डॉ रश्मि कुमारी को कोल्हान विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान का पीजी हेड बनाया गया है. इससे पूर्व मारपीट के मामले को लेकर सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में उनका स्थानांतरण कर दिया गया था. जबकि इस मामले की अन्य आरोपी आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा सिन्हा का चक्रधरपुर स्थित जेएलएन कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है. विश्वविद्यालय ने अपनी इस कार्रवाई के चंद दिनों बाद ही डॉ रश्मि कुमारी को विश्वविद्यालय में पीजी हेड बनाया जाना सवालों को जन्म देने लगा है. जबकि फिलहाल जांच चल ही रही है. मामला राजभवन तक पहुंच चुका है. इसे भी पढ़ें : हिंदू">https://lagatar.in/15-members-of-four-families-who-converted-from-hindu-to-christian-will-return-to-their-religion/">हिंदू

से ईसाई बने चार परिवारों के 15 सदस्य अपने धर्म में करेंगे वापसी

क्या है मामला

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में हाल ही में राजनीति विज्ञान विभाग की दो शिक्षिकाओं के बीच क्लास रूम में छात्राओं के सामने ही जमकर मारपीट हुई थी. इस घटना में डॉ रश्मि कुमारी घायल हो गयी थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉ रश्मि कुमारी स्थायी और डॉ पूजा सिन्हा आवशयकता आधारित सहायक प्राध्यापक हैं. कॉलेज की ओर से घटना की जानकारी दिये जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया था. जांच पूरी होने के पश्चात विश्वविद्यालय ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षिकाओं का अन्य जिलों में स्थित कॉलेजों में स्थानांतरण कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही