Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्याय में अक्तूबर परीक्षाओं का महीना होगा. इस महीने स्नातक समेत स्नातकोत्तर, एमएड, एमबीए के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं. परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित होगी. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गयी है. साथ ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिये गये हैं. इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से बीएड चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने की तिथि की भी घोषणा कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/7-days-exemption-given-from-high-court-to-fill-civil-judge-junior-division-examination-form/">हाईकोर्ट
से मिली सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 7 दिन की छूट
: बिल पास हुआ तो 2029 की लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसद होंगी, ओबीसी पर नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
: चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा
की सामी से माल-पहाड़िया जनजाति की उम्र पर रिम्स करेगा शोध
से मिली सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 7 दिन की छूट
स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा
विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक बीए, बीकॉम, बीएससी, वोकेशनल कोर्स (सीबीसीएस, सत्र 2020-23) छठे सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 9 अक्तूबर से किया गया है. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा के लिए पूरे कोल्हान में 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-if-the-bill-is-passed-there-will-be-33-percent-women-mps-in-the-lok-sabha-in-2029-nadda-cornered-congress-on-obc/">राज्यसभा: बिल पास हुआ तो 2029 की लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसद होंगी, ओबीसी पर नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
पीजी मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक एमए इन मास कम्यूनिकेशन चौथे सेमेस्टर (सत्र 2019-21) की परीक्षा 4 अक्तूबर से आरंभ हो रही है. एमए इन मास कम्यूनिकेशन प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2022-24) की परीक्षा आगामी 3 अक्तूबर से आरंभ हो रही है. वहीं एमए इन मास कम्यूनिकेशन तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2021-23) की भी परीक्षा 3 अक्तूबर से आरंभ हो रही है. तीनों ही परीक्षाएं परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक संचालित होगी, जिसके लिए एबीएम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminal-cases-pending-for-more-than-four-years-will-be-reviewed/">रांची: चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा
एमबीए की परीक्षा
दूसरी ओर एमबीए प्रथम सेमेस्टर (न्यू कोर्स, सत्र 2022-24), एमबीए तृतीय सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स, सत्र 2021-23) और एमबीए तृतीय सेमेस्टर (न्यू कोर्स, सत्र 2021-23) की भी परीक्षा की तिथि व कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 3 अक्तूबर से आरंभ हो रही है. वहीं तृतीय सेमेस्टर की दोनों ही परीक्षाएं 7 अक्तूबर से आरंभ होंगी. इन तीनों परीक्षाओं के लिए एबीएम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक परीक्षाएं चलेंगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : स्वीडन">https://lagatar.in/rims-will-do-research-on-the-age-of-mal-pahadiya-from-sami-of-sweden/">स्वीडनकी सामी से माल-पहाड़िया जनजाति की उम्र पर रिम्स करेगा शोध
Leave a Comment