Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : पांच साल में किसी भी शिक्षक को नहीं मिला राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विशिवविद्यालय में पांच साल में कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन पिछले पांच-छह वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय के किसी भी शिक्षक या शिक्षिका को राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैलोशिप या अनुदान नहीं मिला है, ताकि वे एडवांस स्टडी अथवा शोध कार्य कर सकें. यह खुलासा विश्वविद्यालय के एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) से हुआ है. हालांकि इसे लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना महामारी को एक बड़ा कारण बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-why-jtet-exam-was-not-held-for-years-sought-answer-from-the-government/">हाईकोर्ट

ने पूछा वर्षों से JTET परीक्षा क्यों नहीं हुई, सरकार से मांगा जवाब

कोरोना काल में प्रभावित रहीं सारी गतिविधियां

कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बताया जा रहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान विश्वविद्यालय में लगभग सारी शैक्षणिक गतिविधियां व कार्य-कलाप प्रभावित रहे. यहां तक कि कक्षाएं और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं. वहीं महामारी की वजह से ही फैलोशिप व अनुदान से संबंधित गतिविधियां भी प्रभावित रहीं. यही कारण है कि पिछले पांच-छह वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय के किसी शिक्षक या शिक्षिका को फैलोशिप या अनुदान नहीं मिल सका है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-many-states-including-delhi-ncr-earth-shook-in-china-pakistan-too/">दिल्ली-NCR

समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, चीन-पाकिस्तान में भी हिली धरती

2016 तक कई शिक्षकों को मिल चुका है अनुदान

इससे पूर्व वर्ष 2009 से 2016 तक विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों को शोध कार्य व प्रोजेक्ट के लिए यूजीसी अथवा अन्य एजेंसी से अनुदान मिल चुका है. इनमें वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय के मौजूदा वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणि, घाटशिला कॉलेज के मौजूदा प्राचार्य डॉ आरके चौधरी, एलबीएसएम कॉलेज के मौजूदा प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं. इसके अलावा वर्ष 2016 के बाद किसी शिक्षक को अनुदान या कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल सका है. इसे भी पढ़ें : कोयला,">https://lagatar.in/raids-at-9987-places-in-jharkhand-against-illegal-mining-coal-sand-stone-7720-persons-arrested-and-12494-vehicles-seized/">कोयला,

बालू व पत्थर के अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में 9987 जगहों पर छापेमारी, 7720 व्यक्ति गिरफ्तार व 12494 वाहन जब्त

कोरोना ने रोका अनुदान : प्रवक्ता

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि कोरोना की वजह से करीब तीन साल तक विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां एवं अन्य कार्य-कलाप प्रभावित रहे. इस वजह से वर्ष 2016 के बाद पिछले पांच-छह वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय के किसी शिक्षक को कोई प्रोजेक्ट या अनुदान नहीं मिल सका है. अब चुंकि सबकुछ सामान्य हो चुका है, अत: इस दिशा में पुन: कार्य किये जा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही