Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विवि में यूजी नामांकन के लिए CUTET प्रक्रिया से ना जोड़ा जाए : छात्र संघ

Chaibasa (Sukesh Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूटीईटी के माध्यम से किया जाना है. इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय सचिव सुबोध महाकुड़ ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दरअसल सीयूटीईटी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए होता था. अब इस वर्ष से कोल्हान विश्वविद्यालय को भी जोड़ा गया. आने वाले दिनों में यहां के विद्यार्थियों को इस नामांकन प्रक्रिया में अनेक समस्याओं से गुजारना पड़ेगा. कोल्हान एक आदिवासी गरीब पिछड़ा बहुल क्षेत्र है. अभी भी आर्थिक सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि अधिकतर ऐसे कई इलाके हैं, जहां कंप्यूटर की तकनीकी जानकारी और ऑनलाइन की प्रक्रियाओं से लोग कोसों दूर हैं. ऐसी विषम परिस्थिति में इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीयूटीईटी के माध्यम से नामांकन लिया जाता है. तो ऐसे कई विद्यार्थी ऐसे भी होंगे, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे. इसीलिए यहां के विद्यार्थियों को देखते हुए वर्तमान इस सीयूटीईटी प्रक्रिया से ना जोड़ा जाए. इसे भी पढ़ें - जेल">https://lagatar.in/mamta-devi-former-mla-of-ramgarh-came-out-of-jail-said-morale-is-not-broken-and-strengthened/">जेल

से निकलीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बोलीं- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज

छात्रों की बढ़ेगी परेशानी -छात्र नेता 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MANJIT.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस बारे में छात्र नेता मंजीत हासदा ने कहा कि वर्तमान में कोल्हान में कई इलाके हैं, जैसे- चाईबासा, चक्रधरपुर, बहरागोड़ा, घाटशिला, सरायकेला-खरसावां में भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र अब तक नहीं है. ऐसे में यहां के छात्रों को परीक्षा के लिए बड़े शहरों में आने पर परेशानी होगी. कहा कि इंटर के विद्यार्थियों का सीयूटीईटी के माध्यम से यदि स्नातक में नामांकन लिया जाता है, तो इंटर के फाइनल परीक्षा का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. विद्यार्थियों में कॉम्पीटिशन की भावना कम होगी. इसलिए कुछ वर्षों तक इस सीयूटीईटी प्रक्रिया पर रोक लगाने की आवश्यकता है. इसपर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन फिर से विचार करे. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/meeting-of-bjp-leaders-held-in-latehar-discussion-regarding-preparations-for-siege-of-secretariat/">लातेहार

में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक, सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही