Search

कोल्हान की खबरें : बड़ा कांकड़ा गांव की महिलाएं जुटी स्वरोजगार में

  • इंटक की पहल रंग लाई, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
Adityapur (Sanjeev Mehta)इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के निर्देश पर सरायकेला खरसावां जिला कमेटी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है. पिछले दिनों से इंटक के कार्यकर्ता गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकडा गांव में बैठक कर महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की है. अब बड़ा कांकडा गांव की 16 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है. जो आत्मनिर्भर बन रही है. ये महिलाएं दूसरी महिलाओं को भी खुद से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की ओर उन्मुख कर रही है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/strong-rise-in-adani-groups-shares-earning-rs-1-19-lakh-crore-in-a-few-hours-m-cap-crosses-rs-15-lakh-crore/">अडानी

ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, कुछ ही घंटों में 1.19 लाख करोड़ की कमाई, M-Cap 15 लाख करोड़ के पार
स्वरोजगार से जुड़ रही महिलाएं ड्राई फ्रूट्स की कटाई कर पैकेजिंग का काम कर रही हैं, वहीं मसालों की पिसाई कर भी पैकेजिंग कर बाजार तक पहुंचा रही हैं. इस कार्य मे इंटक नेत्री अष्टमी राय ग्रामीण महिलाओं को सहयोग कर रही हैं. वह क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए गांव-गांव में कमेटी गठित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही हैं. जिस का असर अब दिखने लगा है. इस कार्य मे बड़ाकांकड़ा पंचायत के मधुपुर गांव की महिलाओं ने अपने घरों से कार्य करना शुरू कर दिया है. सभी महिलाओं को इंटक के नेता और कार्यकर्ता मोटिवेट कर रहे हैं. इस नेक कार्य से आसपास के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा है. रोजगारोन्मुख महिलाएं प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का धन्यवाद कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-hanged-himself-due-to-domestic-dispute-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी

चांडिल : नई दिल्ली में अतिथि के रूप में शामिल होंगे चांडिल के नील रतन

  • गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे राज्य के 21 योग शिक्षक, आयुष विभाग ने भेजा पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Nil-Ratan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राजपथ, नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है, जो कि राष्ट्रपति भवन, राजपथ से होते हुए इंडिया गेट को जाती है. सबसे पहले राष्ट्रपति झंडा लहराते है, रास्ट्रीय गान गाते है, फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है. इस दिन समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होना गौरव की बात होती है. और यही गौरव मिला है चांडिल के नील रतन खां को. चांडिल के योग प्रशिक्षक नीलरतन खां काे राज्य के आयुष विभाग अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली भेज रही है. वैसे गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष झारखंड के 21 योग शिक्षक शामिल होंगे. भारत सरकार की ओर से अतिथि के रूप में योग शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है. नई दिल्ली में इन योग शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/ed-team-is-interrogating-sahibganj-dc-printer-ordered-from-vinod-singhs-house/">साहिबगंज

डीसी से पूछताछ कर रही है ईडी टीम, विनोद सिंह के घर मंगाया प्रिंटर

तैयार हो रही स्वस्थ समाज की ठोस नींव

राज्य सरकार को मिले पत्र के आलोक में आयुष विभाग ने राज्य के 21 जिलों से एक-एक योग शिक्षकों का नाम चयनकर भारत सरकार को भेजा है. इस सूची में चांडिल के योग शिक्षक नील रतन खां का नाम भी शामिल है. इनका चयन सरायकेला-खरसावां जिले से किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में चांडिल के युवा योग प्रशिक्षक के अतिथि के रूप में आमंत्रण मिलने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-organized-a-class-for-municipal-officers-asked-whether-the-municipal-body-is-separate-from-the-state-government/">आदित्यपुर

: मंत्री ने लगाई नगर निगम के अधिकारियों की क्लास, पूछा क्या राज्य सरकार से अलग है नगर निकाय
इस संबंध में नील रतन खां ने कहा कि गणतेत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही उन्हें यह सम्मान मिला है. योग भारत की पुरातन विद्या है और स्वस्थ रहने की कुंजी है. योग मानसिक-शारीरिक संतुलन के साथ ही दक्षताओं को बढ़ाने का कार्य भी करता है. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर योग के प्रचार-प्रसार से स्वस्थ समाज की ठोस नींव तैयार हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-laden-with-iron-ore-collides-with-a-tree-near-loco-turn-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: लोको मोड़ के पास आयरन ओर लदा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp