Search

 
 
 

Lohardaga News: गर्ल्स हॉस्टल में करैत सांप ने 4 छात्राओं को डसा, एक की मौत

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. सलगी पंचायत के रोचो महुवा टोली स्थित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में करैत सांप घुस गया और सो रही चार छात्राओं को डस लिया.
 

Lohardaga: लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. सलगी पंचायत के रोचो महुवा टोली स्थित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में करैत सांप घुस गया और सो रही चार छात्राओं को डस लिया. घटना के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें: 

आनन-फानन में चारों छात्राओं को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी नवा टोली निवासी 12 वर्षीया वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं फुलमनिया उरांव की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया. मनीषा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अनिषा उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

जानकारी के अनुसार विद्यालय का भवन अभी निर्माणाधीन है और उसी परिसर में छात्राएं रह रही थीं. रात में भोजन के बाद सभी अपने कमरे में सो गई थीं. इसी दौरान करैत सांप कमरे में घुस गया और सबसे पहले वर्षा उरांव को डस लिया. उसकी चीख सुनकर अन्य छात्राएं उठीं तो सांप ने उन्हें भी डस लिया. शोर सुनकर शिक्षक और विद्यालय कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

 

घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सांप कमरे में कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका. इधर कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही