Search

 
 
 

एक दूजे के हुए कृतिका- गौरव,शादी की तस्वीरें वायरल

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बुधवार 11 मार्च को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ शादी कर ली. उ
 

Lagatar desk : टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बुधवार 11 मार्च को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ शादी कर ली. उन्होंने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच  सात फेरे लिया. अब उनकी शादी की कुछ अनदेखी इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

 

सादगी भरी शादी ने जीता फैंस का दिल

कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादा रखा. शादी में कृतिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं गौरव ने भी सिंपल शेरवानी पहनकर अपने लुक को क्लासी रखा.

 

सहेलियों के साथ दिखें मुस्कुराती कृतिका

शादी की तस्वीरों में कृतिका अपनी सहेलियों के साथ खुशी के पल बिताती नजर आईं. उनके दोस्तों ने ऑफ-व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी. कृतिका ने अपनी फ्रेंड्स के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाईं, जिनमें वह मुस्कुराती दिख रही हैं.

 

दोस्तों और परिवार के साथ मनाया जश्न

शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए. तस्वीरों में कृतिका और गौरव अपने अपनों के साथ खुशियां बिखेरते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में कृतिका अपनी दोस्तों के साथ क्यूट सेल्फी लेते हुए दिखीं, जिसमें सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं.

 

वहीं कृतिका की दोस्त श्रेया धनवंतरी ने भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उन्हें प्यार से गले लगाती दिख रही हैं. कृतिका की सहेलियों ने दूल्हे राजा गौरव कपूर के साथ भी पोज दिए.खास बात यह रही कि दोनों ने किसी भव्य वेडिंग वेन्यू की जगह अपने घर की छत पर शादी का जश्न मनाया.

 

करियर की बात करें तो…

करियर फ्रंट पर कृतिका कामरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल कितनी मोहब्बत है से की थी, जो काफी पॉपुलर रहा था. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया और फिर फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा.पिछले साल कृतिका फिल्म द ग्रेट इंडियन शम्सुद्दीन फैमिली में नजर आई थीं. वहीं उनके पति गौरव कपूर एक जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और कई बड़े क्रिकेट शो होस्ट कर चुके हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही