Search

 
 
 

कुमामोतो मास्टर्स जापान: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन

Sports News: किदांबी श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोडाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराया.भारत के लक्ष्य सेन भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. लक्ष्य ने चीनी प्रतिद्वंद्वी डोंग तियान याओ को 35 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-8, 21-14 से हरा दिया. अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा.
 
किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन (फाइल फोटो)

Sports News: भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोडाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराया. अब उनका मुकाबला जापान के कोकी वातानाबे से होगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वहीं, दूसरी ओर भारत के लक्ष्य सेन भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. लक्ष्य ने चीनी प्रतिद्वंद्वी डोंग तियान याओ को 35 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-8, 21-14 से हरा दिया. अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा. 

 

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन फिलहाल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं. लेकिन चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें टॉप आठ में जगह पक्की करनी होगी.

 

हालांकि, भारत की डबल्स में चुनौती खत्म हो गई. पुरुष डबल्स में हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी, तथा महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी को 'राउंड ऑफ 16' हार का सामना करना पड़ा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही