Search

 
 
 

तेनुघाट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा का निधन

 

Bermo :  अनुमंडल">https://bokaro.nic.in/hi/%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2/">अनुमंडल

के व्यवहार न्यायालय तेनुघाट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा का आज निधन हो गया. कुमार अनंत 76 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार, उन्हें कल शाम में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची लाया गया. आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

1972 से कर रहे थे वकालत

कुमार अनंत मोहन सिन्हा उर्फ अंतु बाबू ने 1972 में वकालत शुरू की थी. जब से बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट में न्यायालय की स्थापना हुई है, तब से वो यहां वकालत कर रहे थे. इसके पहले कुमार अनंत गिरिडीह में वकालत करते थे. पिछले 40 वर्षों से तेनुघाट में वकालत के पेशे से जुड़े रहे और प्रतिष्ठा हासिल की. इनके सानिध्य में दर्जनों नये वकील ने वकालत के गुर सीखे. सभी वरिष्ठ और बेहतर अधिवक्ता की सूची में शामिल हैं.

बार एसोसिएशन में आठ बार रह चुके अध्यक्ष

अंतु बाबू तेनुघाट बार एसोसिएशन के आठ बार से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे. इसके पहले महासचिव के पद पर भी रहे. इनके पिता गोविंद प्रसाद सिन्हा भी अधिवक्ता थे और गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे. उन्होंने अपने पिता के सानिध्य में वकालत की शुरुआत की थी. कुमार अनंत की पत्नी रेखा सिन्हा लगातार.. दो बार से तेनुघाट के मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई है.

इनके परिवार में हैं कई लोग हैं वकील

अंतु बाबू अपने देखरेख में परिवार के कई लोगों को भी वकालत सिखाया . उनका बेटा और भगना उनके सहायक के रूप में काम कर रहे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही