Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुरमी आंदोलन : सात अप्रैल को भी रद रहेंगी 12 ट्रेनें

Ranchi : खड़गपुर - टाटानगर रेल खंड के खेमाशुलि स्टेशन और आद्रा - चांडिल रेल खंड के कुस्तौर स्टेशन पर कुर्मी समाज के रेल रोको आंदोलन के कारण तीसरे दिन भी सात अप्रैल को 12 ट्रेनों को रद कर दी गयी है. वहीं रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि एवं परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले के तरह रहेंगे. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर - धनबाद स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 11अप्रैल से 01 जून तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी.

ये ट्रेनें रद रहेंगी 

1. ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर - रांची मेमू एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 7 अप्रैल को रद रहेगी. 2. ट्रेन संख्या 18086 रांची - खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी. 3. ट्रेन संख्या 08695 बोकारो स्टील सिटी – रांची पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल एवं 8 अप्रैल को रद रहेगी. 4. ट्रेन संख्या 08696 रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 07 अप्रैल को रद रहेगी. 5. ट्रेन संख्या 18036 हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल को रद रहेगी. 6. ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 07 अप्रैल को रद रहेगी. 7. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी. 8. ट्रेन संख्या 18009 संतरागाछी - अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी. 9. ट्रेन संख्या 12875 पुरी - आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी. 10. ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार - पुरी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 7 अप्रैल को रद रहेगी. 11. ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा - हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी . 12. ट्रेन संख्या 18616 हटिया - हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन 7 अप्रैल को रद रहेगी. इसे भी पढ़ें – सरना">https://lagatar.in/tribal-organization-met-dc-and-ssp-to-protest-against-sarna-flag-tampering/">सरना

झंडा छेड़छाड़ के विरोध में डीसी और एसएसपी से मिला आदिवासी संगठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही