Ranchi : पब्लिक स्कूल पुंदाग, सामाजिक और पर्यावरण अनुसंधान केंद्र तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मौके पर छात्र कुमार कुशाग्र ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वरचित कविता का पाठ किया. प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड जैव विविधता परिषद के सदस्य एवं केओ कॉलेज, गुमला के वॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रसनजीत मुखर्जी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने प्राचार्य के साथ प्रदूषण नियंत्रण हेतु विद्यालय की वाटिका में वृक्षारोपण किया.
में रांची में थे 194 जलाशय, बचे महज 67 [wpse_comments_template]
प्लास्टिक के कण से मानव शरीर को नुकसान
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन अर्थात प्लास्टिक कचड़ा के प्रदूषण को हराना के संबंध में जानकारी साझा की. बताया कि हर व्यक्ति के शरीर में लगभग पचास हजार प्लास्टिक के कण विविध माध्यमों से प्रवेश करके उन्हें घातक परिणाम तक पहुंचा सकते हैं. इसलिए हम सबको सचेत हो जाना चाहिए. सरकार के द्वारा प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को पूर्ण रूप से लागू करने में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए. इंदु प्रसाद ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया. सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 1929">https://lagatar.in/ranchi-had-194-reservoirs-in-1929-only-67-left/">1929में रांची में थे 194 जलाशय, बचे महज 67 [wpse_comments_template]
Leave a Comment