Search

 
 
 

सड़क निर्माण के दौरान दुर्घटना में मजदूर की मौत

 
तीन लाख का मुआवजा समेत विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद खत्म हुआ आंदोलन Barkattha : बरकट्ठा स्थित एनएच-2 बेलकप्पी के सूर्यकुंड मोड़ के समीप सिक्सलेन निर्माण कार्य के दौरान सोमवार की रात 12 बजे दुर्घटना हो गया. निर्माण कार्य में एजेंसी राजकेशरी प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर 40 वर्षीय डोमन साव पिता: जानकी साव की मौत हो गई. एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. उसे गंभीर हालत में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मंगलवार को परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क निर्माण कंपनी के कैंप कार्यालय कोशमा में मुआवजा के लिए धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने बताया कि सिक्सलेन चौड़ीकरण करा रही एजेंसी की लापरवाही से अबतक दर्जनों लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं. यहां कार्यरत मजदूर सुरक्षित नहीं हैं. सूर्यकुंड के समीप जीटी रोड पर निर्माण चल रहा है. इसी बीच वाहन ने मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया. खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया. वहीं परिजनों की चीत्कार से उपस्थित हर किसी की आंखें नम हो गईं. मुआवजे की मांग करने के घंटों बाद प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कंपनी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई. बैठक में तीन लाख मुआवजा राशि देने और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने में सहयोग किए जाने के बाद सहमति बनी. तब जाकर शव को उठाया गया. बैठक में सीओ श्रीकांतलाल मांझी, गोरहर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार शाहा, बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार, कंपनी के अधिकारी सोमेन बनर्जी उर्फ कानू, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय, इंद्रजीत प्रसाद, बिंदु सोनी, दिलीप सोनी, संतोष कुमार, संजय कुमार समेत लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवार

को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही