Search

 
 
 

सूरत में झारखंड के मजदूर पर हमला, 12 दिन अस्पताल में चला इलाज, घर लौटते समय मौत

बसलेन कछुआ के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए सूरत गए थे, जहां वह मछली पालन का काम करते थे. 7 अक्टूबर को किसी बात को लेकर मजदूरों को काम पर ले जाने वाले मुन्ना लोहार के साथ उनका विवाद हो गया. इसी दौरान मुन्ना ने कथित तौर पर लकड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
LAGATAR NEWS

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम (चाइबासा) निवासी मजदूर बसलेन कछुआ की मौत हो गई है. उनकी मौत सूरत से चाइबासा लौटते वक्त एंबुलेंस में हो गई. उनकी उम्र 45 साल थी. गुजरात के सूरत में उन पर कथित रुप से हमला हुआ था. उनके साथ मारपीट की गई थी. गंभीर रुप से घायल होने पर उन्हें सूरत के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिनों तक उनकी इलाज चला. बाद में चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी. 

 

पढ़ें, गुजरात में क्यों चल रहा "गांव चलो" आंदोलन

 

बसलेन कछुआ के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए सूरत गए थे, जहां वह मछली पालन का काम करते थे. 7 अक्टूबर को किसी बात को लेकर मजदूरों को काम पर ले जाने वाले मुन्ना लोहार के साथ उनका विवाद हो गया. इसी दौरान मुन्ना ने कथित तौर पर लकड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

गंभीर रुप से घायल बसलेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके घायल होने की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी और बेटा सूरत पहुंचे. तब वहां देखा कि बसलेन को आईसीयू में रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से घर ला रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव आनंदपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. आनंदपुर थाना पुलिस ने चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मामले में आनंदपुर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, सूरत पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही