Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने 48 घंटे में सभी विभागों के कार्यालयकर्मियों की मांगी सूची, पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक मशीनरी रेस हो गई है. चुनाव में प्रतिनियुक्त होने वाले कार्यालयकर्मियों की सूची उपायुक्त ने सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान से मांगी है. 48 घंटे में सूची कार्मिक विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. अवधि के बाद सूची मिलने पर कार्यालय सहायक पर चुनाव कार्य में सहयोग नहीं करने के तहत कार्रवाई की जाएगी. पिछले साल पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए जिले में चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त होनेवाले कर्मियों की सूची कार्यालय प्रधान की ओर से कार्मिक कोषांग को सौंपी गई थी. लेकिन उस समय चुनाव नहीं हुए. लगभग छह माह की अवधि बीतने के बाद पुनः चुनाव कराए जाने की घोषणा हुई है. उस अवधि में कितने कर्मी सेवानिवृत हो गए, स्थानांतरित हो गए अथवा उनका निधन हो गया. ऐसे में पुरानी सूची के अनुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति चुनाव कार्य में नहीं हो सकती.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-659-newborns-died-in-20-months-in-mgm-hospital-demand-for-action/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पएताल में 20 माह में 659 नवजात की मौत, कारवाई की मांग 

पूरी तरह छानबीन कर सूची सौंपने का निर्देश

सभी कार्यालय प्रधान को भेजे गए पत्र में उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि नयी सूची तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती जाए. मृत, सेवानिवृत एवं स्थानांतरित हो चुके कर्मियों का नाम सूची में शामिल नहीं किया जाय. अगर ऐसे लोगों का नाम चुनाव कार्य में पाया जाएगा तो संबंधित कार्यालय प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर कार्मिक कोषांग ने सभी कार्यालय प्रधान को सेवानिवृत, मृत, स्थानांतरित एवं नव पदस्थापित पदाधिकारियों की सूची विहित प्रपत्र में अलग-अलग कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-women-national-ranking-archery-tournament-begins-at-jrd-tata-sports-complex/">जमशेदपुर

: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अखिल महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट शुरू
[wpdiscuz-feedback id="k6lbtoyccj" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही