Search

 
 
 

नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, एयर एम्बुलेंस से मुंबई लौटी

Lagatar Desk :  शुक्रवार रात नुसरत भरूचा को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया. मुंबई पहुंचने के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है. उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त भी नजर आए.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में वह छुट्टियां बिताने और फिल्म से जुड़े काम के लिए बाली गई थी. इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. हादसे के बाद उन्हें बाली के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.

 

एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया

 शुक्रवार रात नुसरत भरूचा को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया. मुंबई पहुंचने के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है. उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त भी नजर आए.

 Nushrratt Bharuccha- India TV Hindi

फाइल फोटो 

स्पाइन सर्जरी की दी गई सलाह

नुसरत की टीम के मुताबिक, बाली के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें स्पाइन सर्जरी की सलाह दी है. शुरुआती इलाज के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया गया है. अब मुंबई में उनकी मेडिकल टीम आगे का इलाज करेगी और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की जाएगी.

 

टीम ने फैंस से की प्राइवेसी की अपील

नुसरत की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर उनकी सेहत की जानकारी दी थी. टीम ने बताया कि एक्ट्रेस की सेहत इस समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. साथ ही फैंस और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई है, ताकि वह अपना पूरा ध्यान इलाज और रिकवरी पर दे सकें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही