Search

 
 
 

Lagatar Impact: रिम्स गर्ल्स हॉस्टल का डीन ने किया निरीक्षण, छात्राओं से ली जानकारी

 
Sourav Shukla Ranchi: "रिम्स के MBBS हॉस्टल में सांपों का बसेरा, परेशान छात्राओं ने लगाई गुहार" शीर्षक से लगातार.इन">http://lagatar.in">लगातार.इन

में जबकि शुभम संदेश अखबार में शीर्षक "रिम्स: हॉस्टल की स्थिति जर्जर, छत की प्लास्टर झड़ रही, पीने के पानी की भी किल्लत छात्रावास कैंपस में सांपों का बसेरा” दहशत में छात्राओं ने लगाई गुहार के नाम से खबर प्रकाशित किया था. जिसके बाद रिम्स प्रबंधन हरकत में आई है. गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को हो रही समस्या को लेकर स्टूडेंट डीन ने दलबदल के साथ हॉस्टल का निरीक्षण किया. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

कमरे में सीपेज और गंदगी से हो रहा फंगल इंफेक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्राओं ने स्टूडेंट डीन वेलफेयर डॉ शिव प्रिये को बताया कि कमरे में सीपेज और गंदगी के कारण उन्हें फंगल इंफेक्शन हो रहा है. चमड़े में दाग हो रहे हैं. जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है. साथ ही जूनियर छात्राओं को सिंगल सीटर रूम एलॉट करने के विषय को भी प्रमुखता से एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्राओं ने उठाया. इसे भी पढ़ें- जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-je-exam-accused-in-paper-leak-case-arrested-from-odisha/">जेएसएससी

जेई परीक्षा : पेपर लीक मामले का आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

डीन स्टूडेंट भी मानते हैं हॉस्टल की स्थिति है खराब

वहीं इस मामले पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शिव प्रिये ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को हो रही समस्या को लेकर निरीक्षण किया. हॉस्टल नंबर 2 और 3 की स्थिति काफी खराब है. उन्होंने कहा कि हॉस्टल में मेंटेनेंस का अभाव है और यह रहने लायक नहीं है. बाथरूम की भी स्थिति खराब है. तत्काल छात्राओं को अस्थायी रूप से हॉस्टल नंबर 7 और 8 में शिफ्ट किया जाएगा और खराब पड़े रूम की मरम्मत कराया जाएगा. साथ ही हॉस्टल परिसर की साफ-सफाई भी कराई जाएगी. रूम मरम्मत हो जाने पर सभी छात्राओं को सिंगल रूम आवंटित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही