Search

 
 
 

Lagatar Impact: रालीबेड़ा गांव के पेयजल समस्या का उपायुक्त ऋतुराज ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य शुरू

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत लुकैया पंचायत के रालीबेड़ा गांव में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार का उपायुक्त ऋतुराज ने संज्ञान लेते हुए, त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में विभाग की तकनीकी टीम गांव पहुंची और चापाकल मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चलाया.
 

Ramgarh: जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत लुकैया पंचायत के रालीबेड़ा गांव में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार का उपायुक्त ऋतुराज ने संज्ञान लेते हुए, त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में विभाग की तकनीकी टीम गांव पहुंची और चापाकल मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चलाया. साथ ही जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को तात्कालिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्र में पेयजल टैंकर उपलब्ध कराया. जिससे स्वच्छ पेयजल की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके.

 

इसके अलावा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कनिष्ठ अभियंता (जेई) एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम ने रालीबेड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया. अधिकारियों ने गांव में स्थापित जल मीनार का विस्तृत तकनीकी सर्वे किया और जलापूर्ति व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से जल्द ही जल सहिया के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई है. जिसके माध्यम से सभी शेष खराबियों को दुरुस्त कर सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

 

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि, जिला प्रशासन जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही