Search

 
 
 

Ramgarh News: सिरका गैस त्रासदी, पीड़ित परिवारों से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

सिरका क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रामगढ़ के अरगड्डा क्षेत्र पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख जताया.
 

Ramgarh: सिरका क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रामगढ़ के अरगड्डा क्षेत्र पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख जताया. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.


इस दौरान उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया. कहा कि बंद खदान में एक व्यक्ति के गिरने के बाद उसे बचाने के प्रयास में अन्य लोग अंदर उतरे और देखते ही देखते चार लोगों की जान चली गई. उन्होंने सिरका सहित कोयलांचल क्षेत्र की परित्यक्त खदानों को "मौत का जाल" बताते हुए कहा कि सीसीएल प्रबंधन इन खतरनाक स्थलों की पर्याप्त घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें.


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, रनंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, इला रानी पाठक, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, रंजीत पांडे, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, जागेश्वर प्रजापति, बलराम महतो, रमेश करमाली, सर्वेश सिंह, राजीव पामदत्त, धनंजय कुमार पुटूस, मनोज कुमार सिंह, राम सहाय बेदिया, शंकर करमाली, निशा सिन्हा, देव कुमार, छोटन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही