Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lagatar Impact: मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर झामुमो नेता पहुंचे घासी टोला, किया कंबल वितरण

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: रंका प्रखण्ड के पाल्हे गांव में शनिचर घासी की ठंढ से हुई मौत के मामले पर मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर झामुमो मृतक के परिजन के पास पहुंची. झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमिटी रंका के द्वारा आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में टीम घासी टोला पहुंची. उन्होंने परिजनों का हाल जाना और गांव में कंबल वितरण किया. बता दें कि इस खबर को लगातार मीडिया ने प्रमुखता से चलाया था. इसी का असर था कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर झामुमो की टीम वहां गयी और कंबल वितरण की. झामुमो के रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि ठंड को देखते हुए अगर किसी प्रकार का कोई परेशानी हो तो तत्काल प्रखंड कमिटी रंका को सूचित करें. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों की हितैषी है. गरीब के सुख-दुख का साथी है. सरकार समझती है कि इस निरीह बस्ती में गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है. ऐसी स्थिति का भान उन्हें है. यही कारण है कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पहल की. उनकी पहल पर गरीबों की बस्ती में कंबल बांटा गया. इसे भी पढ़ें-   भारत">https://lagatar.in/bharat-biotech-told-do-not-feed-paracetamol-and-painkiller-to-children-after-taking-vaccine/">भारत

बायोटेक ने बताया, वैक्सीन लेने के बाद बच्चों को नहीं खिलाएं पैरासिटामोल और पेनकिलर        

दिव्यांग पेंशन जल्द चालू होगा

झामुमो के रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि लगातार न्यूज़ ने जिस तरह से शनिचर घासी की ख़बर को प्रमुखता से चलाया है. इसके लिए लगातार न्यूज़ को साधुवाद देता हूं. वहीं मृतक के परिजनों ने भी झामुमो की टीम के साथ लगातार न्यूज़ को भी धन्यवाद दिया. बता दें कि लगातार न्यूज़ में 4 जनवरी को ठंढ़ से 55 वर्षीय शनिचर घासी की मौत की ख़बर प्रमुखता से चलाई गयी थी. झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने लगातार न्यूज़ टीम को बताया कि मृतक शनिचर घासी के बेटे का दिव्यांग पेंशन जल्द ही चालू होगा. पूरे घासी टोला में अपनी टीम से सर्वे कराकर जो दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन सहित अन्य पेंशन के पात्र हैं, उन्हें तत्काल लाभ मुहैया करायी जाएगी. इस अवसर पर प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव पप्पू यादव, उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सोनी और मनोज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-registrar-avinash-kumar-did-the-registry-of-cnt-land-by-ignoring-the-rules-after-investigation-the-commissioner-gave-instructions-to-constitute-a-charge-sheet/">रांची

: तत्कालीन रजिस्ट्रार अविनाश कुमार ने नियमों को ताक पर रख CNT भूमि की कर दी रजिस्ट्री, जांच के बाद कमिश्नर ने दिया आरोप पत्र गठित करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही