Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LAGATAR IMPACT: रिम्स फर्स्ट ईयर की परीक्षा अब होगी ऑनलाइन, 40 छात्र हैं कोरोना संक्रमित

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में राज्यभर में कोरोना के 1057 नए मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना की जद में रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र भी आ गए हैं. यहां फर्स्ट ईयर के करीब 40 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए. इसी बीच आज (सोमवार) से उनकी परीक्षा होनी थी. जिससे छात्र परेशान थे. संक्रमण के फैलाव को देखते हुए रिम्स एग्जामिनेशन कंट्रोल बोर्ड ने तत्काल परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अब ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/request-of-a-female-lawyer-the-house-is-occupied-the-police-station-in-charge-is-not-taking-fir/">महिला

वकील की गुहार: घर पर है कब्जा,  थाना प्रभारी नहीं ले रहे FIR, HC ने दिया कार्रवाई का निर्देश

ऑनलाइन होगी परीक्षा

वहीं एकेडमी डीन डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि फर्स्ट ईयर के छात्रों की संक्रमित होने की खबर मिली है. जिसके बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. अब ऑनलाइन मोड से छात्रों की परीक्षा ली जाएगी. इसकी तैयारी चल रही है.

एग्जामिनेशन कंट्रोल बोर्ड के फैसले से संक्रमण पर लगेगा लगाम

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में फर्स्ट ईयर के छात्रों के संक्रमित होने के बाद परीक्षार्थी परेशान थे. परीक्षा नहीं देने की स्थिति में उन्हें सेंट अप टेस्ट में शामिल होने से रोक देने की बात कही गई थी. ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा स्थगित करते हुए ऑनलाइन परीक्षा से छात्रों को राहत मिलेगी और बढ़ते संक्रमण पर भी लगाम लगेगा. इसे भी पढ़ें –बिहार">https://lagatar.in/bihar-former-chief-minister-jitan-ram-manjhi-his-wife-daughter-and-daughter-in-law-corona-infected/">बिहार

: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही