Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर खीरी हिंसा  :  क्राइम ब्रांच का नोटिस बेअसर, मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा पेश नहीं हुए, गायब !

Advertisement
Advertisement
LuckNow :  लखीमपुर खीरी हिंसा  का मुख्य आरोपी करार दिया गया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा आज शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुआ. क्राइम ब्रांच ने आशीष के घर नोटिस लगाकर आज सुबह 10  बजे उसे हाजिर होने को कहा था. बता दें कि FIR में आशीष मिश्रा का नाम है. लखीमपुर के तिकुनिया में जहां चार किसानों की मौत हुई थी, उस घटना में आशीष मुख्य आरोपी है. उधर आशीष मिश्रा के घर के बाहर  सन्नाटा पसरा हुआ है. वह घर पर मौजूद नहीं है. इस बीच मीडिया रिपोर्टस में आशीष के लखीमपुर से लगे नेपाल के सीमावर्ती इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आशीष नेपाल सीमा के आसपास कहीं छिपा हो सकता है. बता दें कि पुलिस ने कल मंत्री के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया था.  यूपी पुलिस ने कल आशीष मिश्रा को लेकर एक बयान दिया था. आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह के अनुसार पुलिस आशीष मिश्रा की तलाश कर रही है, उनसे पूछताछ होनी है.  उनका बयान लोगों को हैरान कर गया,  क्योंकि इससे पहले तक आशीष मिश्रा लगातार मीडिया के सामने आकर इंटरव्यू दे रहा था, लेकिन अब उसके अचानक  गायब होने की खबर है. इसे भी पढ़ें  : लगातार">https://lagatar.in/for-the-8th-time-in-a-row-rbi-did-not-make-any-changes-in-interest-rates-the-repo-rate-remained-at-4-percent/">लगातार

8वीं बार आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार 

दो आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं

लखीमपुर खीरी हिंसा  में दो आरोपियों आशीष पांडेय और लवकुश को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर चुकी है.   दोनों घटना में शामिल थे और घायल भी हुए थे.  पुलिस पर दबाव बन रहा था कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अबतक किसी से ना तो पूछताछ हुई है और ना ही कोई गिरफ्तारी. सुप्रीम कोर्ट ने भी गुरुवार को जब इस मामले की सुनवाई की तो उन्होंने यूपी सरकार से इस बीच की जानकारी मांगी कि केस की मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट क्या है. इसमें कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई, कितनी FIR, जांच आयोग आदि सभी बातों की जानकारी मांगी गयी है. जान लें कि लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने का मामला सामने आया था. इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी. इसके अलावा चार अन्य लोगों की मौत हुई थी. इसे भी पढ़ें  : अरुणाचल">https://lagatar.in/chinese-infiltration-in-arunachal-indian-army-foils-plan-many-soldiers-arrested-released-after-talks/">अरुणाचल

में चीनी घुसपैठ, भारतीय सेना ने मंसूबा विफल किया, कई सैनिकों को पकड़ा, बातचीत के बाद रिहा किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही