Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर हिंसा : UP SIT ने आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया, 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

Advertisement
Advertisement
Lucknow: यूपी SIT ने लखीमपुर हिंसा मामले में चार्जशीट कर दिया है. जिसमें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है. ऐसी खबर है कि एसआईटी ने पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. दाखिल की गयी चार्जशीट और एसआईटी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी हिंसा के दिन आशीष मिश्रा घटनास्थल पर ही मौजूद था. एसआईटी इससे पहले 5000 पन्नों की चार्जशीट लोहे के बक्शे में लेकर लखनऊ पहुंची थी. जो चार्जशीट एसआईटी ने दाखिल की है, उसमें आशीष मिश्रा के रिश्तेदार वीरेंद्र शुक्ला को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र शुक्ला पर सबूत छिपाने का आरोप लगा है. घटना वाले दिन आशीष मिश्रा की थार जीप के पीछे दो अन्य गाड़ियों चल रही थीं. जिसमें से एक स्कॉर्पियो वीरेंद्र की थी. घटना वाले दिन वीरेंद्र ने अपनी गाड़ी छिपा दी थी और उसके बदले दूसरी गाड़ी को वहां मौजूद बता दिया था. इसे भी पढ़ें - CMIE">https://lagatar.in/cmie-report-unemployment-rate-in-india-at-a-four-month-high-it-reached-close-to-10-percent-in-urban-areas/">CMIE

  रिपोर्ट : भारत में बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में यह 10 फीसदी के करीब पहुंची

आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपी जेल में पहले से ही बंद हैं

लखीमपुर हिंसा केस में पहले से ही मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपी जेल में बंद हैं. वहीं पुलिस ने इन आरोपियों में एक अन्य नाम वीरेंद्र शुक्ला का जोड़ दिया है. वीरेंद्र पर धारा 201 के तहत सबूत मिटाने की साजिश का आरोप लगा है. यहां बता दें कि वीरेंद्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का रिश्तेदार है.

भागने के क्रम में लाइसेंसी असलहों से फायरिंग हुई

इससे पहले लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, अंकित दास और गनर के हथियारों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा था. रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गयी थी कि आशीष मिश्रा की राइफल अंकित दास की पिस्टल और उनके गनर की रिपीटर गन से फायरिंग की गयी थी. जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से भागने के क्रम में लाइसेंसी असलहों से फायरिंग हुई थी.

किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी गयी थी

बता दें कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर के तिकुनिया इलाके में कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी गयी थी. इस घटना में चार किसानों की मौत हो गयी थी. इसके बाद हिंसा भड़क गयी थी, जिसमें चार अन्य लोगों की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में आशीष मिश्रा, अंकित दास, सुमित जायसवाल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसे भी पढ़ें - ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/to-avoid-omicron-include-these-7-superfoods-in-the-diet-immunity-will-be-strong/">ओमिक्रॉन

से बचने के लिए ये 7 सुपरफूड को डाइट में जरूर करें शामिल, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही