Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीसराय : धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रोककर हथियार लूटने वाला नक्सली भत्तन कोड़ा गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Lakhisarai : सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने हार्डकोर नक्सली भत्तन कोड़ा को गिरफ्तार किया है . भत्तन कोड़ा पर ट्रेन लूटने, हथियार लूटने समेत कई अन्य मामले दर्ज है. लखीसराय पुलिस और एसएसबी-32 की टीम ने चानन थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में सर्च अभियान चलाया. जिस दौरान हार्डकोर नक्सली भत्तन कोड़ा पकड़ा गया. एएसपी अभियान अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर नक्सली क्षेत्रों में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-crisis-mlas-close-to-cm-camped-in-delhi-but-congress-president-said-high-command-did-not-call/142756/">छत्तीसगढ़

संकट :  सीएम के करीबी विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला, पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आलाकमान ने नहीं बुलाया 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कछुआ गांव में हार्डकोर नक्सली भत्तन कोड़ा अपने सहयोगियों के साथ छिपा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस कछुआ गांव पहुंची और छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को सफतला हाथ लगी नक्सली भत्तन कोड़ा गिरफ्तार किया गया. बता दें कि भत्तन कोड़ा पर बिहार- झारखंड समेत कई राज्य़ों में मामला दर्ज है. नक्सली ने 2013 में धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के RPF  जवानों की हत्या कर हथियार लूटकर फरार हो गया था. पुलिस भत्तन से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -शादी">https://lagatar.in/neha-is-pregnant-before-marriage-had-an-affair-with-three-married-the-fourth/142742/">शादी

से पहले नेहा धूपिया हो चुकी है प्रेग्नेंट, तीन के साथ था अफेयर, चौथे से रचाई शादी

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की है

वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. नक्सलियों ने लेवी के लिए सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की है. और एक ऑटो में आग लगा दी है. बताया जा रहा है कि जलप्पा स्थान से कजरा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. जहां नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी. बताया जा रहा है कि 12 की संख्या में आये नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. नक्सली मजदूरों के साथ मारपीट कर अपने साथ ले गये थे, लेकिन कुछ दूर ले जाने के बाद ही मजदूरों को छोड़ दिया. इसे भी पढ़ें -केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-pashupati-paras-lodged-an-fir-in-the-parliament-street-police-station-said-opponents-plotting-to-kill-me/142726/">केंद्रीय

मंत्री पशुपति पारस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में कराया FIR दर्ज, कहा- मेरी हत्या की साजिश रच रहे विरोधी

गुरुवार को नक्सलियों ने पिता- पुत्र की हत्या की थी 

इस घटना की सूचना के बाद कजरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ भारी संख्या के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और जांच में जुट गये. वहीं गुरुवार के जमुई में नक्सलियों ने पिता- पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी होने का आरोप लगाया था. इसे भी पढ़ें -ISIS">https://lagatar.in/isis-released-photo-of-suicide-bomber-of-kabul-airport-more-than-100-dead/142712/">ISIS

K ने जारी की काबुल एयरपोर्ट के आत्मघाती हमलावर की तस्वीर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही