Search

 
 
 

पटनाः हरिवंश ने नैतिकता डाल दी कूड़ेदान में- ललन सिंह

 
Patna: नए संसद भवन के उद्घाटन में राज्यसभा के उपसभापति सह जेडीयू कोटे से रास सदस्य हरिवंश के शामिल होने पर पार्टी की नाराजगी कम नहीं हो रही है. प्रवक्ता नीरज कुमार के बाद अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी हरिवंश पर निशाना साधा है. उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि हरिवंश को यह बताना चाहिए कि वे नई संसद के उद्घाटन में शामिल क्यों हुए. जबकि जदयू ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग करने की घोषणा की थी.

हरिवंश ने नैतिकता डाल दी कूड़ेदान में

ललन सिंह ने कहा कि हरिवंश को यह बताना चाहिए की उन्होंने पार्टी के आदेश की अवहेलना क्यों की. उन्होंने कहा कि जहां तक नैतिकता का प्रश्न है तो जदयू सांसद के नाते हरिवंश की भूमिका पूरी तरह अनैतिक है. मुझे लग रहा है कि उन्होंने अपने नैतिक विवेक को कूड़ेदान में डाल दी है. हरिवंश की भूमिका हैरान करने वाली है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/latehars-garima-singh-secured-5th-position-in-jharkhand-12th-arts/">झारखंड

12वीं आर्ट्स में लातेहार की गरिमा सिंह ने 5वां स्थान प्राप्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही