Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ललित मीणा को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी है. अधिसूचना के अनुसार यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से दी गई है.
इसके तहत उन्हें लेवल-11 के पे मैट्रिक्स में पदोन्नति मिली है. हालांकि, इस पदोन्नति से उनके वर्तमान पदस्थापन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. राज्यपाल के आदेश से गृह विभाग द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment