Search

 
 
 

जेल से बाहर आते ही एक्शन में आये लालू, पार्टी के विधायकों के साथ करेंगे मीटिंग

 

Patna : राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अब बाहर आये हैं. चारा घोटाला मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद लालू फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं. पार्टी से लगभग 3 साल दूर रहने के बाद एक बाद फिर लालू एक्शन में आये हैं. लालू ने आरजेडी के तमाम विधायकों और उम्मीदवारों के साथ मीटिंग करने का फैसला किया है. वो जल्द ही वर्चुअल मीटिंग पार्टी के विधायकों के साथ करेंगे. इस खबर की पुष्टि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है.

9 मई को लालू करेंगे राजद के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक


कोरोना काल में आरजेडी के तमाम विधायक, पार्षद और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ 9 मई यानी आने वाले रविवार को लालू प्रसाद यादव वर्चुअल बैठक करेंगे. इस बैठक में पार्टी की जिम्मेदारियों और अपने क्षेत्र में किये गये कामों पर चर्चा होने की उम्मीद जतायी जा रही है. काफी लंबे समय के बाद लालू एक बार फिर अपने पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं.

तेजस्वी ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिया 1 करोड़ रुपये

बता दें कि आरजेडी के नेता और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी ने अपने राघोपुर विधानसभा के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायक राशि दिया है. इस पैसे से किन- किन चीजों की खरीदारी की जाये. इसकी लिस्ट भी दी गयी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस फंड का उपयोग कोरोना मरीजों के इलाज के लिए किया जायेगा. मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर समेत बेड की व्यवस्था की जायेगी.

लगभग 3 साल बाद लालू जेल से हुए हैं रिहा


बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट से जमानत के 12 दिन बाद लालू जेल से रिहा हो पाये है. इसका मुख्य कारण अधिवक्ताओं का कोरोना काल में न्यायिक प्रक्रिया से दूर रहना था. लगभग 3 साल के बाद लालू जेल से बाहर आ पाये हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही