की उम्मीद: 2024 की तैयारी में जुटे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी)
हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March">https://twitter.com/laluprasadrjd/status/1634251460555968512?ref_src=twsrc%5Etfw">March
10, 2023
संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March">https://twitter.com/laluprasadrjd/status/1634252147264217089?ref_src=twsrc%5Etfw">March
10, 2023
संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी
RJD सुप्रीमो ने पहले ट्वीट में लिखा कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है और हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी. आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है. क्या इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी? दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा.आप देखे ये लोग कैसे 12 घंटे से तंग कर रहे है ,इनकी दुश्मनी पापा भाई से है तो लड़े उनसे लेकिन बहनो के 5 छोटे बच्चे है जो की 4 - 8 साल के है बिना खाए पिये बंद है और भाभी भी प्रेग्नेंट है कुछ कॉम्प्लिकेसन के कारण दिल्ली में ही है देखे कैसे सुबह से ही सब को परेशान किए हुए है..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March">https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1634205132014469128?ref_src=twsrc%5Etfw">March
10, 2023
लालू की बेटी रोहिणी ने भी जताई नाराजगी
ईडी की रेड पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नाराजगी जतायी. उन्होंने एक के एक लगातार कई ट्वीट किये. रोहिणी आचार्य ने लिखा कि नहीं झुका लालू- राबड़ी परिवार. तुमलोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा. अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है. यह अन्याय हम याद रखेंगे. सब याद रखा जायेगा. बहन के छोटे-छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है ? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है? क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है ? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है. इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी. कंस ने भी गर्भवती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही ? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है. तुमलोग और कितना गिरोगे. समय बलवान होता है. पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो ? अगर भाभी को या इनके होने वाले बच्चे को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा बताये ये मोदी सरकार और इनके तीन जमाई ? अरे शर्म करो और इंसानियत के नाम पे तो बच्चों और प्रेग्नेंट भाभी को तंग ना करो ..आप देखे ये लोग कैसे 12 घंटे से तंग कर रहे है ,इनकी दुश्मनी पापा भाई से है तो लड़े उनसे लेकिन बहनो के 5 छोटे बच्चे है जो की 4- 8 साल के है, बिना खाये पिये बंद है और भाभी भी प्रेग्नेंट है कुछ कॉम्प्लिकेसन के कारण दिल्ली में ही है देखे कैसे सुबह से ही सब को परेशान किए हुए है. कुछ तो शर्म करो. घर में एक गर्भवती बहु है. बहनों के छोटे - छोटे बच्चे हैं. उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही. इसे भी पढ़ें : IPRD">https://lagatar.in/ias-vinay-kumar-choubey-removed-from-the-additional-charge-of-the-post-of-secretary-iprd/">IPRDके सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से हटाये गये IAS विनय कुमार चौबे
क्या है मामला
केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को एक प्राथमिकी में बदल दिया गया था. एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा “अनुचित हड़बड़ी” में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी. इसे भी पढ़ें : कारनामा">https://lagatar.in/the-feat-of-latehar-nagar-panchayat-the-one-who-was-preparing-to-be-blacklisted-then-allotted-the-work-to-him/">कारनामालातेहार नगर पंचायत का : जिसे काली सूची में डालने की थी तैयारी, फिर उसे ही दे दिया काम [wpse_comments_template]

Leave a Comment