Search

 
 
 

लालू यादव हार स्वीकार कर चुके हैंः मंत्री गिरिराज सिंह

 
Patna: बिहार में राजद और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है. लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से साथ आने का न्योता दिये जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद पड़े हैं. सिंह ने लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि लालू यादव हताश हैं, वे अपने जीवन में ही अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. कहा कि लालू यादव हार स्वीकार कर चुके हैं. उन्होंने अंदर से ये मान लिया है कि मेरी हार होना तय है. गिरिराज ने कहा कि लालू यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार फिर से उन्हें बैतरनी पार करा दें. इसीलिए वे बार-बार नीतीश कुमार, नीतीश कुमार कह रहे हैं. लेकिन नीतीश कुमार उन्हें कई बार मना कर चुके हैं. इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव के सीएम नीतीश को दिए ऑफर पर निशाना साधा था. सम्राट ने कहा था कि लालू यादव अपने बेटे को बिहार की राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं, जबकि हकीकत ये है कि बिहार की जनता किसी को भी बिहार में स्थापित नहीं करती है.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चलता रहेगाः सम्राट चौधरी

सम्राट ने कहा कि बिहार की जनता तय करेगी की सत्ता पर कौन बैठेगा. बिहार में नीतीश कुमार बैठे हुए हैं और उनके नेतृत्व में एनडीए भी आगे चलता रहेगा. मंत्री मंगल पांडेय ने भी लालू यादव पर कहा कि उनलोगों को कुछ याद रहता है क्या? सुबह पिताजी कुछ कहते हैं, शाम को बेटा कुछ और कहता है. वो चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन बिहार की सत्ता में नहीं आ सकते. यह उपचुनाव के परिणाम से समझा जा सकता है. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही