Search

 
 
 

लालू यादव ने ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर PM मोदी पर बोला हमला

 
Patna: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों पटना में हैं. साथ ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें संगठन को और मजबूत करने का निर्देश दे रहे हैं. पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के साथ लालू यादव ने कुछ दिनों पहले राबड़ी आवास पर बैठक की थी. जहां कई मंत्री और विधायक पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंत्रियों के कामगाज के बारे में जाना. साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की थी. लालू यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. रविवार को उन्होंने ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "जम्मू कश्मीर में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, मणिपुर जल रहा है, गुजरात से 40,000 महिलाएं गायब हैं और पीएम मोदी चुनाव प्रचार में मस्त हैं. बिहार">https://lagatar.in/patna-supreme-court-will-hear-the-petition-of-youtuber-manish-kashyap-today/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि इससे पहले भी कई बार लालू यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव लंबे समय बाद पटना लौट आये हैं. और एक बार फिर राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लग जाने का निर्देश भी उन्होंने दे दिया है. इसे भी पढ़ें: आने">https://lagatar.in/cyclone-mocha-is-coming-alert-issued-in-bengal-odisha-rain-expected-in-many-states/">आने

वाला है चक्रवाती तूफान मोका… बंगाल, ओडिशा में अलर्ट जारी, कई राज्यों में बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही