Dhanbad News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के बीच दीये वितरित किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है. इसी दिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत रक्तदान समेत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर की शाम देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद स्वरूप दीये जलाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर और आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज जैसी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिला है.
वहीं यूपीआई ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज लगाए जाने से जुड़े सवाल पर राज सिन्हा ने कहा कि 2000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन पर कोई सरचार्ज नहीं है और पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजेक्शन पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है.
उन्होंने कहा कि यूपीआई के संचालन में सरकार का खर्च होता है, लेकिन इसके माध्यम से लोगों को 24 घंटे तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है.
विधायक ने कहा कि यदि सरकार यूपीआई के संचालन के लिए कोई शुल्क लेती है तो इसे लूट कहना उचित नहीं होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

