Search

 
 
 

जमीन के बदले नौकरी घोटाला : तेजस्वी यादव को सीबीआई का समन, आज पेश होने को कहा

 
Patna :  राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में समन भेजा है. सीबीआई ने समन जारी कर तेजस्वी को आज दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने को कहा है. इससे पहले 4 फरवरी को भी सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा था. लेकिन वो सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद एक बार फिर सीबीआई ने तेजस्वी को समन भेजकर तलब किया है. (पढ़ें, डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-will-review-criminal-cases-with-sp-and-ssp-of-districts-today/">डीजीपी

आज जिलों के SP और SSP के साथ करेंगे आपराधिक मामलों की समीक्षा)

करीब 16 घंटे तक चली लालू और उनके करीबियों के घर ईडी की रेड  

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने शुक्रवार (10 मार्च) को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली, बिहार, यूपी में ईडी की रेड 16 घंटे तक चली. इस छापेमारी में ईडी ने 53 लाख, 1,900 अमेरिकी डॉलर, लगभग 540 ग्राम सोना और बुलियन और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किये. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/reports-of-attack-on-congress-cpim-leaders-included-in-parliamentary-team-probing-post-poll-violence-in-tripura/">त्रिपुरा

में चुनाव बाद हिंसा की जांच कर रही संसदीय टीम में शामिल कांग्रेस-माकपा नेताओं पर हमले की खबर

गर्भवती पुत्रवधू को 15 घंटे तक बैठाये रखने पर भड़के लालू यादव

गर्भवती पुत्रवधू को ईडी ने 15 घंटे तक बैठाकर रखा. इसको लेकर लालू यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लालू प्रसाद यादव ने देर रात ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये. RJD सुप्रीमो ने पहले ट्वीट में लिखा कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है और हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी. आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है. क्या इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी? दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/americas-silicon-valley-bank-goes-bankrupt-property-seizure-fear-of-banking-crisis-like-2008/">अमेरिका

का Silicon Valley Bank हुआ दिवालिया, संपत्ति सीज, 2008 जैसी बैंकिंग क्राइसिस की आशंका!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही