Search

 
 
 

जमीन के बदले नौकरी मामला : मीसा भारती ED मुख्यालय पहुंची, एजेंसी ने आज समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया

 
NewDelhi :  आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ईडी मुख्यालय पहुंच गयी हैं.  ईडी के अधिकारी जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ करेंगे. ईडी ने मीसा भारती को आज समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-five-naxalites-including-tspc-top-commander-ranjan-arrested/">पलामू

: TSPC के टॉप कमांडर रंजन सहित पांच नक्सली गिरफ्तार)

झुकना आसान और लड़ना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे

इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी सीबीआई मुख्यालय पहुंच गये हैं. सीबीआई के अधिकारी आज  उनसे इसी मामले में पूछताछ करेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है, लेकिन जो देश में माहौल है, वह आप देख रही रहे हैं. झुकना आसान हो गया है, जबकि लड़ना बहुत मुश्किल है, लेकिन हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है. हम लड़ेंगे और जीतेंगे. इसे भी पढ़ें : सांसदी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-today-at-1-pm-wayanad-congress-will-celebrate-black-day/">सांसदी

छिन जाने को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे, वायनाड कांग्रेस ब्लैक डे मनायेगी

लालू ने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले लिखवा लीं जमीन

सीबीआई का आरोप है कि 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला हुआ था. इस दौरान लालू यादव ने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. सीबीआई का दावा है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम प्लॉट्स की रजिस्ट्री करायी गयी और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकायी गयी. उधर रेलवे में जिन पदों पर भर्ती हुई, उसका न तो विज्ञापन निकाला गया और न ही सेंट्रल रेलवे को सूचना दी गयी. आवेदन देने के 3 दिन के अंदर नौकरी दे दी गयी. इसे भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-reached-cbi-headquarters-will-be-questioned-in-the-job-case-in-lieu-of-land/">तेजस्वी

यादव CBI मुख्यालय पहुंचे, जमीन के बदले नौकरी मामले में होगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही