Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी के बदले जमीन घोटाला : CBI ने लालू परिवार से 2004-2009 के दौरान खरीदी गयी संपत्ति का ब्यौरा मांगा

Patna : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. सीबीआई ने राज्य के आईजी से 2004 से 2009 के दौरान लालू प्रसाद एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी, गिफ्ट की गयी या लीज पर दी गयी अचल संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है. अब लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद, मंत्री तेजप्रताप, मंत्री मीसा भारती और लालू की सभी सात बेटियों को अपने नाम से खरीदी, गिफ्ट की गयी या लीज पर दी गयी अचल संपत्तियों का विवरण देना होगा. (पढ़ें, अडानी-">https://lagatar.in/sc-gives-sebi-time-till-august-14-to-complete-adani-hindenburg-probe/">अडानी-

हिंडनबर्ग मामले की जांच पूरी करने के लिए SC ने सेबी को दिया 14 अगस्त तक का समय)

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने आईजी को ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने राज्य के निबंधन महानिरीक्षक (आईजी) को पत्र भेजकर ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है. जिसके बाद सहायक निबंधन महानिरीक्षक मनोज कुमार संजय ने राज्य के सभी जिला अवर निबंधक को निर्देश जारी किया है और विवरण सीधे सीबीआई के पुलिस अधीक्षक को भेजने को कहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-dgp-and-home-secretary-present-in-court-during-hearing-hc-asks-for-status-report/">रांची

हिंसा: DGP और गृह सचिव सुनवाई के दौरान कोर्ट में रहे हाजिर, HC ने मांगा स्टेटस रिपोर्ट

पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई ने की थी छापेमारी

आपको बताते चलें कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मंगलवार को पटना, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी की थी. बिहार के पटना और आरा में राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर सीबीआई ने रेड मारा था. इसके अलावा नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में लालू के करीबी माने जाने वाले प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा था. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/pmo-took-cognizance-of-hussainabad-mlas-letter-ordered-to-resolve-drinking-water-crisis-immediately/">हुसैनाबाद

विधायक के पत्र पर पीएमओ ने लिया संज्ञान, तुरंत पेयजल संकट के निराकरण का दिया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही