Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी के बदले जमीन घोटाला : राबड़ी देवी से ED की टीम कर रही पूछताछ

New Delhi/ Patna: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंची. जहां उनसे ईडी की टीम रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के केस में पूछताछ कर रही है. बता दें कि राबड़ी देवी अपने पति लालू यादव के साथ बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गयी थी. उन्हें ईडी की टीम ने 18 मई को पूछताछ के लिये बुलाया था. बिहार">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-seeks-details-of-assets-purchased-from-lalu-family-during-2004-2009/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

CBI ने लालू परिवार से मांगा 2004-2009 के दौरान खरीदी गयी संपत्ति का ब्यौरा

वहीं दूसरी ओर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. सीबीआई ने राज्य के आईजी से 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव व  उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी, गिफ्ट की गयी या लीज पर दी गयी अचल संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है. अब लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद, मंत्री तेजप्रताप, मंत्री मीसा भारती और लालू की सभी सात बेटियों को अपने नाम से खरीदी, गिफ्ट की गयी या लीज पर दी गयी अचल संपत्तियों का विवरण देना होगा.

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने आईजी को ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने राज्य के निबंधन महानिरीक्षक (आईजी) को पत्र भेजकर ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है. जिसके बाद सहायक निबंधन महानिरीक्षक मनोज कुमार संजय ने राज्य के सभी जिला अवर निबंधक को निर्देश जारी किया है और विवरण सीधे सीबीआई के पुलिस अधीक्षक को भेजने को कहा है.

पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई ने की थी छापेमारी

आपको बताते चलें कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मंगलवार को पटना, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. बिहार के पटना और आरा में राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर सीबीआई ने रेड मारा था. इसके अलावा नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में लालू के करीबी माने जाने वाले प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा था.
इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/chirag-paswan-attacked-nitish-kumar-on-the-rising-crime-in-bihar/">बिहार

में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही