Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद ही हो रही कोशिशः जेपी नड्डा

Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर निशाना साधा. घुसपैठ के मसले पर कहा कि भाजपा झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का काम करेगी. कोई भी बांग्लादेशी आदिवासियों की जमीन नहीं ले पाएगा. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कोशिश कर रही है कि बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद कर सके. इसमें हेमंत सरकार भी मदद करती है. ये घुसपैठिए मदरसों में ठहरते हैं. इनका आधार कार्ड भी बनता है. इसके बाद हेमंत सरकार इन्हें जमीन उपलब्ध कराने का काम करती है. इसमें सिर्फ हेमंत सोरेन ही नहीं कांग्रेस और राजद भी भ्रष्टाचारी है. नड्डा रविवार को गोमिया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं. इसे भी पढ़ें -अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-maharashtra-rallies-cancelled-leaves-for-delhi-reason-behind-manipur-violence/">अमित

शाह की महाराष्ट्र की रैलियां रद्द, दिल्ली रवाना, वजह मणिपुर हिंसा!

झारखंड में ग्रीन कॉरिडोर का होगा निर्माण

नड्डा ने कहा कि झारखंड में छह लेन का ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण होगा. जो बनारस से कोलकाता वाया रांची तक जाएगा. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना के तहत हर बहन को प्रति माह 2100 रूपए दिया जाएगा और लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा. राज्य में भाजपा की सरकार आने पर 2 लाख 87 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी. साथ ही सरकार 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी.

नड्डा ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

• पीएम मोदी के स्वच्छ भारत योजना के तहत बहनों के लिए 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया • 11 करोड़ बहनों को उज्जवला योजना देने का काम किया • करीब साढ़े 11 करोड़ घरों में हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम किया. • पीएम ने आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना और आदिवासी कल्याण की अनेकों योजनाओं की शुरूआत झारखंड की धरती से की है. • प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंडवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए देवघर में एम्स बनाया. • पीएम ने झारखंड को 5 नए मेडिकल कॉलेज भी दिए. • 12 वंदे भारत ट्रेन भी चलाए गए. पीएम ने संकल्प लिया है • भाजपा ने देश में तेज गति से इंटरनेट लाने का काम भी किया है. आज देश के गरीब व्यक्ति भी क्यूआर के माध्यम से पेमेंट लेते हैं. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/the-then-vajpayee-government-trampled-the-rights-of-our-greater-jharkhand-hemant-soren/">

 तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा :  हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही