Search

रांची में भूमि सुधार प्रक्रिया धीमी, 3817 में से 1060 शिकायतें अब भी लंबित

  • सिर्फ 26% शिकायतों का हुआ निपटारा
  • 74 फीसदी मामले अब भी लंबित
  • भूमि सुधार पोर्टल पर 3817 शिकायतें मिलीं
  • 3817 में से 1000 का निपटारा
  • 1060 मामले अब भी पेंडिंग

Ranchi :   रांची जिले में भूमि सुधार से जुड़ी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया सुस्त नजर आ रही है. जिले के परिशोधन पोर्टल पर अब तक कुल 3817 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से करीब 26% यानी लगभग 1000 मामलों का समाधान हो चुका है. हालांकि 1060 शिकायतें (27.8%) अभी भी लंबित हैं. वहीं 1601 शिकायतें (41.9%) रिजेक्ट कर दी गई हैं. जबकि 156 (4.1%) शिकायतें नागरिक स्तर पर अटकी हुई हैं.

 

रिपोर्ट के अनुसार, बुंडू, बड़गाईं और कांके ऐसे अंचल हैं, जहां सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं हैं. वहीं बुंडू, कांके और ओरमांझी में सर्वाधिक शिकायतें अभी भी लंबित हैं. दूसरी ओर कांके, बड़गाईं और रातू में सबसे ज्यादा शिकायतों का समाधान किया गया है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि भूमि सुधार की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है, ताकि आम जनता को न्याय दिलाया जा सके. 

 

समाधान में कांके सबसे आगे, बुंडू में सबसे ज्यादा मामले लंबित

  • - सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज :  बुंडू (524), बड़गाईं (480), कांके (455)
  • - सबसे ज्यादा लंबित मामले : बुंडू (492), कांके (167), ओरमांझी (63)
  • - सबसे ज्यादा शिकायतों का समाधान : कांके (217), बड़गाईं (215), रातू (174)
  • - नागरिक स्तर पर सबसे ज्यादा मामले लंबित : नामकुम (46), चुट्टू (21), खलारी (20)

 

 अंचलवार शिकायतों की स्थिति

 अंचल शिकायतें दर्ज निपटारा  लंबित  रिजेक्ट  नागरिक स्तर पर लंबित
रातू 240 174 33 33 0
बड़गाई 480 215 19 245 1
अनगड़ा 115 56 11 40 8
सोनाहातू 14 0 0 12 2
सिल्ली 70 16 10 31 13
लापुंग 34 2 24 4 4
इटकी 21 1 2 17 1
ओरमांझी 197 44 63 90 0
अरगोड़ा 161 24 9 124 4
खलारी 53 18 1 14 20
राहे 23 0 2 14 7
बुंडू 524 1 492 24 7
चान्हो 51 18 21 7 5
चुट्टू 97 12 18 46 21
शहर 300 25 27 248 0
नामकुम 240 24 56 114 46
नगड़ी 289 42 54 192 1
मांडर 58 0 22 27 9
तमाड़ 239 55 2 179 3
हेहल 104 47 13 42 2
कांके 455 217 167 71 0
बेड़ो 52 9 14  27 2
कुल  3817 1000 1060 1601 156

 

Follow us on WhatsApp