Search

 
 
 

लैंड स्कैमः नामकुम और कुंडहित सीओ के खिलाफ मामला दर्ज

 
Chatra: सरकारी जमीन घोटाले के मामले में रांची नामकुम और जामताड़ा के कुंडहित सीओ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. यह मामला जिले के इटखोरी थाना में दर्ज हुआ है. यह मामला सीओ रामविनय शर्मा ने इटखोरी के पूर्व सीओ बिनोद कुमार प्रजापति (वर्तमान में रांची जिला के नामकुम सीओ), पूर्व सीआई नित्यानंद प्रसाद (वर्तमान में जामताड़ा जिला के कुंडहित सीओ) और पूर्व हल्का कर्मचारी गोविंद लाल (वर्तमान में पत्थलगड्डा में पदस्थापित) के खिलाफ इटखोरी थाना में दर्ज कराया है. इन सभी लोगों के खिलाफ सरकारी दस्तावेज (पंजी टू) से छेड़छाड़ का आरोप है. साल 2016 में इटखोरी में पदस्थापित रहते हुए सरकारी जमीन का घोटाला किया था. इसे भी पढ़ें- जमुआ">https://lagatar.in/jamua-president-of-jharkhandham-halt-construction-sangharsh-samiti-arrested-villagers-hold-meeting-in-protest/">जमुआ

: झारखंडधाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

सरकारी जमीन का स्वरूप बदलकर उसे रैयती बताकर जमीन घोटाला किया

जानकारी के मुताबिक, यह मामला साल 2016 का है. उस समय सीओ बिनोद कुमार प्रजापति, सीआई नित्यानंद प्रसाद व हल्का कर्मचारी गोविंद लाल इटखोरी में पदस्थापित थे. इन्होंने थाना नंबर 41, खाता नंबर 147, प्लॉट नंबर 1063 व रकवा 1.26 एकड़ सरकारी जमीन को रैयती बताते हुए लिलो कुंवरी (पति परमेश्वर दयाल) के नाम पर दर्शाकर पंजी टू में अंकित कर दिया था. उक्त अधिकारियों ने सरकारी जमीन का स्वरूप बदलकर उसे रैयती बताकर जमीन घोटाला किया है. मामले की जांच वर्ष 2022 में पूरी हुई. डीसी ने घटना को सही पाया. डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 21 जून को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें- सावन">https://lagatar.in/sawan-2023-special-arrangements-will-be-made-for-the-devotees-in-the-hill-temple/">सावन

2023 : पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए होगा खास इंतजाम, रांची डीसी ने बैठक में दिये निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही