Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम: कोलकाता के फाइव स्टार होटल में होती थी डील, महीनों तक बुक रहते थे लग्जरी कमरे

Ranchi : लैंड स्कैम की जांच आगे जैसे-जैसे एक पायदान पार कर रही है. वैसे-वैसे उससे जुड़ी नयी जानकारियां सामने आ रही हैं. अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है, कि शहर के अलग अलग इलाकों में विवादित भूमि की खरीद-बिक्री और पेपर तैयार करने के खेल से बेशुमार पैसा कमाया गया है. सारे पैसों की डीलिंग कैश में ही हुई है. वहीं लैंड स्कैम में शामिल आरोपियों का काम भी बंटा हुआ था. एक टीम विवादित भूमि के दस्तावेज तैयार करने का काम करती थी. तो दूसरी टीम कब्जा और इन्वेस्टर का काम करती थी. पूरी तैयारी के लिए कई राउंड की बैठक होती थी और यह बैठक कोलकाता के पांच सितारा होटलों के लग्जरी कमरे में होती थी. जानकारी के मुताबिक, अफसर अली उर्फ अफसू, तलहा खान उर्फ सन्नी खान, प्रदीप बागची, इम्तियाज खान एक-एक महीने तक फाइव स्टार होटल में रुकते थे. वहीं पेपर भी तैयार किया जाता था. बता दें कि पिछले महीने ED ने लैंड स्कैम मामले में रांची समेत अन्य शहरों में छापेमारी कर एक साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को भी गिरफ्तार किया गया. फिलहाल सभी न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें - सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-arrests-independent-journalist-vivek-raghuvanshi-and-former-navy-commander/">सीबीआई

ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नौसेना कमांडर को गिरफ्तार किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही