Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर HC ने ED को किया नोटिस

लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC और निलंबित IAS अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC और निलंबित IAS अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने ED को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत अब इस मामले में 18 जुलाई को सुनवाई करेगा.

 

दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष आरोपी हैं. छवि रंजन ने अपनी याचिका में ट्रायल कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को भी चुनौती दी है. उनकी ओर से कहा गया है कि बिना अभियोजन स्वीकृति के उनके विरुद्ध ट्रायल चलाया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही