Search

 
 
 

लैंड स्कैम: प्रेम प्रकाश की जमानत पर सुनवाई पूरी, बुधवार को आएगा फैसला

 
Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा. प्रेम प्रकाश की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिंह ने बहस की. वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने बहस की. अब अदालत प्रेम प्रकाश की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई करेगा. इसे भी पढ़ें -उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-president-said-indias-development-cannot-be-digested-if-there-is-no-pulse-here-then-we-can-go-to-europe/">उपराष्ट्रपति

ने कहा, भारत का विकास हजम नहीं होता, यहां दाल नहीं गलती, तो यूरोप जा सकते हैं…, इशारा किधर!

मनी लॉन्ड्रिंग में आरोपी है प्रेम प्रकाश

प्रेम प्रकाश अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के केस में भी आरोपी हैं. फर्जी कागजात के आधार पर करोड़ों रुपए की भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम में भी ईडी ने उसे आरोपी बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है. अवैध खनन केस में ED की छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के घर से कई दस्तावेज और सरकारी एके-47 हथियार भी बरामद हुआ था. इसे भी पढ़ें - समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-female-constable-committed-suicide-in-the-control-room-also-left-a-two-page-suicide-note/">समस्तीपुर

: महिला कॉन्स्टेबल ने कंट्रोल रूम में आत्महत्या की, दो पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही