Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: भू-धंसान से बाबू बंगला बस्ती के आधा दर्ज आवास जमींदोज

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित बुट्टू बाबू बंगला बस्ती में एक बार फिर भू-धंसान हुआ जिसमें लगभग आधा दर्जन घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित बुट्टू बाबू बंगला बस्ती में एक बार फिर भू-धंसान हुआ जिसमें लगभग आधा दर्जन घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

Uploaded Image

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन धंस गई. यह इलाका पहले से ही कोयला खनन प्रभावित क्षेत्र रहा है जिससे यहां की जमीन काफी कमजोर हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा तो भू-धंसान का दायरा और बढ़ सकता है. बस्ती के समीप स्थित दो मंदिरों तथा कुछ ही दूरी पर बह रही कतरी नदी पर भी खतरा मंडरा रहा है. लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल से क्षेत्र की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र में भीषण भू-धंसान हुआ था.उस घटना में कई मकान जमींदोज हो गए थे और समीप स्थित एक आउटसोर्सिंग कोयला खदान में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बस्ती को खाली कराकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की थी. इसी कारण इस बार बड़ा हादसा टल गया.

 

हालांकि अपने पुराने आशियाने को मलबे में तब्दील होते देख प्रभावित परिवार भावुक नजर आए. वर्षों की यादों से जुड़े अपने घरों को ढहता देख लोगों की आंखें नम हो गईं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही