Search

 
 
 

रांची के टाटीसिलवे में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

 
Ranchi : राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल के पास जमीन कारोबारी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार की देर दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सिर में मारी गोली, मेडिका में मौत

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे कल्लू यादव घर से कुछ ही दूरी पर एक दुकान के पास बैठे थे. इसी दौरान दो अपराधी पैदल ही आया और कल्लू यादव को सिर में गोली मार कर भाग निकला. बताया जाता है कि सिर में गोली आर-पार हो गई. स्थानीय लोग और परिजनों ने तुरंत अनिल यादव मेडिका अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अनिल यादव आरा गेट निवासी रामअवध सिंह का बेटा था. वह जमीन कारोबार से जुड़ा था. वर्तमान में सिधाटोली, बड़ाम सहित अन्य जगहों पर जमीन का काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार कल्लू महिलौंग स्थित होटल के बाहर बैठकर चौमिन का रहे थे. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. कल्लू के चचेरे भाई लाले यादव की पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय भी अपराधी कल्लू को ही मारने आएं थे. अपराधियों ने कल्लू समझकर लाले की हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही