Search

 
 
 

लद्दाख में भूस्खलन, तीन सैन्य वाहन फंसे, 6 जवानों की मौत

 
New Delhi : लद्दाख में भूस्खलन के कारण सेना के वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. इस हादसे में सेना के 6 जवानों की मौत हो गयी. बताया गया है कि भूस्खलन इतना खतरनाक था कि सेना के काफिले में शामिल 3 वाहन इसकी चपेट में आ गये. सेना की गाड़ियां लद्दाख से आगे जा रही थीं, इसी दौरान यह हादसा हुआ.
इसे भी पढ़ें –सरकार">https://lagatar.in/governments-second-phase-aapke-dwar-program-from-october-12-welfare-schemes-will-be-reviewed/">सरकार

आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण 12 अक्टूबर से, कल्याणकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

उत्तरकाशी में तीन और मरे

दूसरी ओर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी.

हिमस्खलन के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

एनआईएम के पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय मंगलवार को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. एनआईएम ने बताया कि जिस जगह पर हिमस्खलन हुआ था, वहां से गुरुवार शाम को तीन और शव बरामद किए गए और अभी तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं. संस्थान के मुताबिक, इनमें से 17 शव प्रशिक्षुओं के, जबकि दो शव प्रशिक्षकों के हैं. वहीं, 10 प्रशिक्षु अब भी लापता हैं. थल सेना, वायुसेना, एनआईएम, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), हाई ऑल्टिट्यूड वारफेयर स्कूल (जम्मू-कश्मीर), राज्य आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन तलाश अभियान में जुटे हैं. यह अभियान मंगलवार को हिमस्खलन के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ था.

इसे भी पढ़ें – लोकपाल">https://lagatar.in/notice-jmm-president-shibu-soren-from-delhi-high-court-on-lokpal-hearing-court-seeks-reply/">लोकपाल

सुनवाई पर दिल्ली हाईकोर्ट से JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन को नोटिस, कोर्ट ने मांगा जवाब

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही